फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को देख ट्रकों को छोड़ भागे चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
पक्षपात का आरोप लगा ट्रक चालकों ने लगाया जाम
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस तो ट्रक छोड़कर भागे
लोढ़ी टोल प्लाजा से मारकुंडी घाटी तक जाम छूड़ाने में छूटे पसीने
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे वाहनों के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए टोल प्लाजा लोढ़ी पर शिफ्टवार फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। शनिवार को अधिकारियों ने जांच शुरू की तो कुछ ट्रक के चालक और मालिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए ट्रक को सड़क पर ही खड़ा कर दिए। इससे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम हो गया और चालक नारेबाजी करना शुरू कर दिए। जानकारी मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो ट्रक के चालक और मालिक मौके से फरार हो गए। ऐसे में कुछ वाहनों का पुलिस ने हवा भी निकलवा दिया। जिससे ट्रक वहीं खड़ा रह गए। उधर, टोल प्लाजा से लेकर मारकुंडी घाटी तक लगे जाम को समाप्त कराने के लिए पुलिस को पसीने छूट गए। करीब 35 मिनट तक जाम लगा रहा। इससे आवागमन में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब दो बजे टोल प्लाजा पर ओवरलोड ट्रकों की जांच हो रही थी। तभी कुछ ट्रक चालक टोल प्लाजा के पीछे से वाहनों को खड़ा कर दिए। जांच करने वाले अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। ट्रक चालकों व मालिकों का कहना था कि ओवरलोड वाहनों की जांच कर केवल ट्रक चालकों व मालिकों पर कार्रवाई होती है। कई बार तो चिन्हित ट्रकों को छोड़ दिया जाता है। उनका कहना था कि कार्रवाई करनी है तो उन खदान मालिकों व क्रशर प्लांट संचालकों पर भी कार्रवाई की जाए जहां से ओवरलोड किया जाता है। खनन, परिवहन और पुलिस पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब वाहनों की जांच करना शुरू किया तो कई वाहन चालक व मालिक फरार हो गए। बाद में एसडीएम, सीओ, सदर कोतवाल अविनाश चंद्र सिंन्हा ने जाम में फंसे एंबुलेंस और छोटे वाहनों को पार कराया। इसके बाद बेतरतीब खड़े कुछ वाहनों को सीधा करवा कर आवागमन बहाल कराया। सीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि कुछ ट्रकों को खड़ा कर चालक फरार हो गए थे, जिसकी वजह से जाम लग गया था। चेकिंग स्थल पर मोटर मालिकों द्वारा हंगामा करने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें