फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की जल निकासी 37 करोड़ से सुधरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बारिश के मौसम में संभावित जल जमाव के समाधान की तैयारी को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में समन्वय बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि नगर क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या के समाधान के लिए जल निगम व नगर निकाय के अधिकारी संयुक्त रूप से स्थलीय भ्रमण करके जल निकासी का समाधान कराएं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज शहर की जल निकासी के साथ ही घोरावल, चुर्क-घुरमा, चोपन, ओबरा, दुद्धी, रेणुकूट, पिपरी, डाला व अनपरा नगर क्षेत्रों के जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। डीएम ने कहा कि राबर्ट्सगंज शहर के जल निकासी व्यवस्था के लिए 37 करोड़ की मंजूरी मिल चुकी है और कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस जल्द से जल्द औपचारिकताओं को पूरा कराते हुए स्थायी रूप से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
डीएम ने निर्देश दिया कि राबर्ट्सगंज शहर से जुड़ी सड़क जो हाईवे के जिम्मे है, वहां की नालियों की सफाई कराई जाए। हाईवे सड़क के किनारे के नालियों में पड़े मलबे की सफाई कराने के साथ ही नाली के ऊपर टूटे हुए प्लेटों को भी ठीक किया जाए। बढ़ौली चौराहे के पास नाली निकास की रुकावट को उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण, विद्युत और नगर निकाय के अधिकारी समन्वय स्थापित करके दूर करें। नाली बनाए जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले बिजली के खंभों को तकनीकी कमियों के साथ शिफ्ट करते हुए नाली बनाई जाए। उन्होंने कहा कि शहरी इलाकों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सेनिटाइजेशन व विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो नालियां अभी तक साफ नहीं हो सकी है, उन नालियों को सफाई अभियान चलाकर साफ किया जाए। बैठक में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सी एंड डीएस रविंद्रनाथ, अधिशासी अधिकारी, एलबीसी लाल बिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें