फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को दस और नई एंबुलेंस की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के आकांक्षी जिलों में शामिल नक्सल प्रभावित सोनभद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए जिले को दस नई 102 नंबर की एंबुलेंस की मंजूरी मिलने जा रही है। सभी नई एंबुलेंस नक्सल प्रभावित और पहाड़ी इलाकों के अस्पतालों पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

जिले का अधिकांश इलाका जंगलों और पहाड़ों से घिरा है। इस वजह से पूर्व से जिले में चल रही 102 और 108 नंबर की 46 एंबुलेंसों में से कई एंबुलेंस दयनीय स्थिति में पहुंच गई है। हालांकि पिछले माह शासन स्तर से 108 नंबर की दस नई एंबुलेंस मिलने और पुराने उतने ही एंबुलेंसों के चले जाने से काफी राहत मिली है। 102 नंबर की कई एंबुलेंस भी खराब स्थिति मेें पहुंच गई है। कई मरीज को लेकर जाते समय रास्ते में ही एंबुलेंस खराब हो जाती है। इसकी जानकारी होने पर जिला मुख्यालय से रिजर्व में रखी दो एंबुलेंसों को भेजकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने की दिशा में कवायद शुरू की गई है। जल्द ही जिले में 102 नंबर की दस नई एंबुलेंस पहुंचेगी। नए एंबुलेंसों को चोपन, म्योरपुर, कोन, नगवां ब्लॉक के पहाड़ी इलाकों के अस्पतालों पर भेजा जाएगा। इस संबंध में एंबुलेंस प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि पिछले माह नई 108 नंबर की दस एंबुलेसों की सौगात मिली थी। नई 102 नंबर की एंबुलेंस आने पर उन्हें पहाड़ी और जंगली इलाकों में स्थित राजकीय अस्पतालों पर खड़ा कराया जाएगा, ताकि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य कर्मी मय एंबुलेंस के मरीज के पास पहुंच कर उनकी मदद कर सकें। नई एंबुलेंसों के आने पर उतने ही पुराने एंबुलेंसों को वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें