फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 13.38 करोड़ से सुधरेगी 107 ग्रामीण सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनांचल के 107 ग्रामीण संपर्क मार्गों की हालत सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। 13.38 करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग के तीनों खंड के अंतर्गत सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसमें निर्माण खंड द्वितीय की तरफ से सर्वाधिक सड़कों का मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के तीनों खंडों में टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पठारी क्षेत्रों वाले जनपद सोनभद्र में लंबे समय से ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत कराए जाने की मांग की जा रही थी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड अंतर्गत आने वाले 32 ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत एवं नवीनीकरण की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

इसके लिए 3.86 करोड़ रुपये भी विभाग को मिल गए हैं। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को जिले के दक्षिणांचल में क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए 3.44 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की गई है।
इससे 17 सड़कों की मरम्मत तथा नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा। सबसे अधिक धनराशि शासन से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय को मिली है। करीब 3.60 करोड़ की लागत से 45 संपर्क मार्गों का सामान्य मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा।
2.47 करोड़ रुपये विशेष मरम्मत योजना के तहत स्वीकृत हुआ है। इससे 13 ग्रामीण सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित कार्यदाई संस्था की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी सड़कों के पांच साल तक अनुरक्षण कार्यों के लिए शासन से अलग से धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें