फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकत्रित प्लास्टिक की निकाली जाएगी शव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने शनिवार से साप्ताहिक गंदगी मुक्त भारत अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत सफाई कर्मियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण करके उसे कूड़े के रूप में रखा जाएगा। बाद में 16 अगस्त को एकत्रित प्लास्टिक की ब्लॉकवार शवयात्रा निकाली जाएगी। फिर उसे री साइकिल के लिए सीमेंट प्लांट में को प्रोसेसिंग के लिए भेजा जाएगा। ब्लॉकवार पांच सबसे स्वच्छ गांवों के पांच सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीणों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए जागरूकता पैदा करना है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मी तैनाती क्षेत्र में कूड़े के रूप में पड़े हुए सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन, बैग्स, बोतल आदि को सीमेंट खाद की निष्प्रयोज्य बोरियों में एकत्रित करेंगे। फिर ब्लॉक स्तर पर स्थान चिह्नित कर सभी ग्राम पंचायतों की सिंगल यूज प्लास्टिक रखी जाएगी। ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव द्वारा सफाई कर्मियों को यह प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा ग्राम पंचायत में कहीं से भी सिंगल यूज प्लास्टिक के रूप में नहीं है। एडीओ पंचायत 16 अगस्त को एकत्रित प्लास्टिक की शव यात्रा निकालेंगे। 10 अगस्त को प्रधान और सचिव द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक भवनों की साफ-सफाई ग्राम निधि प्रथम खाते से कराई जाएगी। 11 अगस्त को सामुदायिक शौचालयों व व्यक्तिगत शौचालय स्वच्छ भारत की पेंटिंग कराई जाएगी। 12 अगस्त को सचिव व प्रधान द्वारा वनवासियों ग्रामीणों को महुआ, लाह, चिरौंजी, आंवला जो यहां के स्थानीय लोगों की जीविका रही है के पौधों का वितरण कर श्रमदान के माध्यम से पौधरोपण कराया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम सभा में ओडीएफ प्लस गांव की घोषणा की जाएगी। उधर डीएम एस. राजलिंगम ने शनिवार को ग्राम प्रधानों के साथ ई- चौपाल लगाया। इसमें डीएम ने प्रधानों को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जानकारी दी। डीएम ने बताया कि गांव को स्वच्छ करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी कार्यक्रम के क्रियान्वयन के बाद उसकी प्रगति रिपोर्ट संक्षिप्त टिप्पणी के साथ डीपीआरओ के जरिए सीडीओ डीएम को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें