सोनांचल में शुक्रवार को धूमधाम के साथ क्रिसमस पर्व मना। अर्धरात्रि के
बाद प्रभु यीशु के जन्म लेते ही गिरजाघरों में प्रार्थना-सभा का का आयोजन
किया जाने लगा। साथ ही कैंडिल लाइट से पूरा
गिरिजाघर जगमगा गया। इस दौरान
प्रभु यीशु और मरियम की भव्य झांकी देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। राबर्ट्सगंज
मुख्यालय स्थित संत फ्रांसिस चर्च में प्रभु यीशु का दर्शन करने के लिए
लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां ईसाई समुदाय के लोगों ने केक वितरित कर
प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया।
सेंटा क्लाज ने बच्चों को टाफी भी वितरित
किया।गुरुवार की रात 11 बजे से गिरिजाघरों में इसाई समुदाय के लोगों की
भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। रात 12 बजे यीशु केे जन्म लेते ही पहले
प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक नृत्य और गीत संगीत
का कार्यक्रम शुरु हो गया।
इस दौरान आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया ।
राबर्ट्सगंज नगर में स्थित संत फ्रांसिस जेवियर्स चर्च में प्रभु यीशु की
भव्य झांकी सजाई गई थी।फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा ने प्रार्थना कराई। इसके
बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल कर क्रिसमसडे की बधाई दी।
शुक्रवार की
अलसुबह इसाई समुदाय के लोगों ने गिरिजाघरों में जाकर पूजन-अर्चन शुरू किया।
दस बजे से हर समुदाय के लोगों ने गिरजाघर में जाकर प्रभु यीशु का दर्शन
किया। यहां सजी झांकी लोगों को आकर्षित कर रही थी।
दोपहर बाद इसाई समुदाय
के लोगों ने मेहमानों के आवगभगत में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक मेहमानों
के मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला शुरू रहा। उधर राकी प्ले स्कूल में
बच्चों ने क्रिसमस डे मनाया।
इस मौके पर शिक्षका सरिता जायसवाल, सुमन
जायसवाल और श्वेता पांडेय ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कायक्रम में
आदित्य, आशीर्वाद, कान्हा, श्रेेयांश, नबी, ओम, श्रेणी आदि बच्चों ने
प्रतिभाग किया।सोनभद्रः राबर्ट्सगंज मुख्यालय पर स्थित संत जोसेफ चर्च
में शुक्रवार को क्रिसमसडे का आयोजन किया गया।
गिरजा घर को आकर्षक ढंग से
सजाया गया था। अर्धरात्रि के बाद प्रभु यीशु का जन्म होते ही चर्च मेें
प्रार्थना सभा शुरू हो गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले में मिल कर
क्रिसमसडे की बधाई दी।
गिरिजाघर के बाहर इसाई समुदाय के लोगों ने सभी को
केक वितरित कर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सिस्टर रेजी आदि
मौजूद रही।