फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक वैभव की दिखी झलक

Sat, 26 Dec 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
मौका था डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनपरा के वार्षिकोत्सव का। नन्हे-मुन्नों के साथ ही किशोर वय छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, संगीत, एकांकी के जरिए भारत के धार्मिक, सांस्कृतिक वैभव की झलक तो दिखाई ही, सामाजिक कुरीतियों और विभिन्न तरीकों से होने वाले धोखाधड़ी के प्रति आगाह भी किया।
विज्ञापन



 मेधावियों, अभिभावकों, खिलाड़ियों  और अतिथियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सीजीएम अनपरा इं. त्रिभुवन तिवारी, ज्योति पुंज शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


 नन्हे-मुन्नों बच्चों, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं ने शिव स्तुति, मां दुर्गा की स्तुति, गरबा, उड़िया, राजस्थानी लोकनृत्य, क्लासिकल डांस, जमाना तेरे रंग हजार.. को परिभाषित करती एकांकी, कव्वाली आदि की मनमोहक प्रस्तुति ने हर किसी को गदगद कर दिया।
विज्ञापन



 हास्य-व्यंग्य से ओतप्रोत कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। हाईस्कूल, इंटर में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता, खेलकूद प्रतियोगिता में पदक झटकने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें आगे भी बेहतरी का जज्बा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।



 गत जून में सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा, सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, निर्मला तिवारी, जीएम इं. आरपी सिंह, इं. एके सिंह, हरदुआगंज जीएम आरके वाही, एलएमसी के चेयरमैन एके सेठ के साथ ही शिक्षकों का अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया गया।
विज्ञापन



 अमरेश सिंह, रविशंकर राजीव, इं. एके राय, डीएवी बीना के प्रधानाचार्य एके सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें