रॉबर्ट्सगंज अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा की ओर से भगवान चित्रगुप्त पुजन करते श्रद्धालु।संव
चित्रांश परिवार की ओर से बुधवार को फीनिक्स क्लब प्रेक्षागृह में भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से भगवान श्री चित्रगुप्त और कलम-दवात का पूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-वंदन से हुई। भगवान को पुष्प, अक्षत, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित किया गया। इसके बाद सामूहिक आरती कर परिवार, समाज और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। चित्रांश परिवार के अध्यक्ष ओम कृष्ण श्रीवास्तव और महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त न्याय, धर्म, सत्य और कर्मफल के प्रतीक हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष उमेश चंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सभासद अरिसूदन उर्फ प्रथम श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, तूलिका श्रीवास्तव, श्वेता, रीना, काव्या, शिवन्या, साधना और आकांक्षा आदि उपस्थित रहे।