शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को भी आचार संहिता का उल्लघंन करने वाले
प्रत्याशियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने का सिलसिला जारी
रहा।
सदर एसडीम हर्षदेव पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने सरकारी भवनों पर
लगे होर्डिंग और पोस्टर को उखाड़ कर कब्जे में ले लिया। वहीं सुकृत पुलिस
ने वोटरों को मुर्गा बांटने के आरोप में प्रधान पद के प्रत्याशी के विरूद्ध
मुकदमा दर्ज कर मुर्गें को एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दिया।
चुर्क
चौकी पुलिस ने प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों पर केस दर्ज किया है। सदर
कोतवाली ने छह और के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के
निर्देशों का अवलेहना कर सरकारी भवनों पर प्रचार सामग्री चस्पा कर वोटरों
को दावत देने वाले प्रत्याशियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए बुधवार
की दोपहर 12 बजे के बाद शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी शुरू
की।
सदर एसडीएम हर्ष देव पांडेय, सीओ सच्चिदानंद की अगुवाई में कोतवाल
अबरार अहमद, सब इंस्पेक्टर बेचू यादव, राहुल सिंह, शेषनाथ शर्मा ने सजौर,
नई बाजार, उरमौरा, लोढ़ी, रौप, पेटराही, मुठेर, परासी, कैथी, पवर, जैत,
बरकरा, निपराज, कम्हारी, ममुआ, बुड़हर, बिच्छी समेत अन्य गांवों में सरकारी
भवनों पर लगे पोस्टर और बैनर को हटवाया।
अचानक फोर्स को देख आचार संहिता
का उल्लंघन कर प्रचार करने वाले प्रत्याशी और समर्थक घरों में दुबक जा रहे
थे।
कोतवाल अबरार अहमद ने बताया कि दो-तीन प्रत्याशियों को पंचायत
भवन, बिजली के पोल समेत अन्य सरकारी भवनों पर प्रचार सामग्री लगाने के आरोप
में चिन्हित किया गया है।
उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मधुपुर
संवाददाता के मुताबिक सुकृत पुलिस ने मंगलवार की देर रात लोहरा गांव में
छापेमारी कर प्रधान पद के एक प्रत्याशी की ओर से वोटरों को दिए जा रहे 40
मुर्गों को कब्जे में ले लिया।
इस मामले में सुकृत चौकी प्रभारी गगनराज
सिंह ने बताया कि गौरही गांव निवासी व प्रधान पद के प्रत्याशी कौशल कुमार
के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया गया है।
चुर्क चौकी इंचार्ज एसपी
सिंह ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन करने केे आरोप में तीन प्रधान पद
के प्रत्याशियो के विरूद्घ केस दर्ज किया गया है।
देर रात सदर कोतवाली ने
छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रामगढ़ संवाददाता के अनुसार रइया गांव में
पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ धर दबोचा।
पन्नूगंज
थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अर्जून के कब्जे
से दस लीटर कच्ची शराब मिली है। उसका चालान कर दिया गया ।