फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नौ तारीख को चलेगा अभियान 

Fri, 20 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मातृत्व सुरक्षा को लेकर चल रही पहल को और प्रभावी बनाने के लिए सूबे में प्रत्येक माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस तिथि को चयनित चिकित्सा केंद्रों पर मातृत्व सुरक्षा क्लिनिक का भी आयोजन होगा। फरमान अगले माह से लागू होना है। इसके लिए सूबे के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार की ओर से सोनभद्र सहित पूरे सूबे में गुरुवार को ही जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने कहा है प्रत्येक महिला का सुरक्षित और संस्थागत प्रसव हो, इसके लिए सूबे में केंद्र सरकार से मिले निर्देश के क्रम में पीएम मातृत्व सुरक्षा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए माह की प्रत्येक नौ तारीख को अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, जरूरी जांच, सुरक्षित प्रसव की स्थिति आदि की जानकारी की जाएगी। अभियान पूरी तरह से प्रभावी हो इसके लिए जिलावार कमेटी गठित होगी, जिसके अध्यक्ष सीएमओ और नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे। उधर, सीएमओ डॉ. यूके वर्मा ने भी इसकी पुष्टि की। बताया कि सुरक्षित मातृत्व क्लिनिक के लिए दुद्घी, म्योरपुर, चोपन, घोरावल का चयन किया गया है। पहले से मातृत्व सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम जारी है। अब इसे प्रत्येक माह के एक दिवस को अभियान के रूप में चलाया जाएगा। बताते चलें   कि कुछ माह पूर्व ही हजाड्र्स सेंटर नई दिल्ली के सर्वे में खुलासा हुआ था कि ऊर्जांचल   के प्रदूषण प्रभावित इलाके में प्रदूषण के दुष्प्रभावों के चलते   20 से 35 प्रतिशत तक महिलाओं का गर्भपात हो जा रहा है। इस लिहाज से इस फरमान को सोनभद्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें