फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश में बह गया सड़कों की गड्ढामुक्ति का अभियान

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर सर्विस लेन की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। करीब एक करोड़ रुपये के गड्ढामुक्त अभियान की बारिश ने पोल खोल दी है। मानसून सीजन खत्म होने के बाद लोगों को अच्छी सड़कें मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अक्तूबर में हुई बारिश से सड़कें फिर ध्वस्त हो गई हैं। जलभराव और तेज बहाव से टूटी सड़कों में खतरनाक गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

गड्ढामुक्ति अभियान के तहत जून से पहले पीडब्ल्यूडी ने करीब एक करोड़ रुपये से सड़कों की मरम्मत कराई थी। अन्य विभागों ने भी अपने अधीन सड़कों पर गड्ढामुक्ति का काम कराया था। तेज बारिश से ज्यादातर सड़कें फिर से टूट गई हैं। दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर शासन के निर्देश पर सड़कों के गड्ढे भरे गए थे।
अक्तूबर में चार दिन हुई तेज बारिश से सड़कों की दशा बदतर हो गई है। कहीं जलभराव तो कहीं तेज बहाव के कारण सड़कें बिखर गई हैं। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज नगर में ही सर्विस लेन का आधा हिस्सा उखड़ गया है। सबसे खराब स्थिति पश्चिम पटरी की है। इस मार्ग पर जलभराव के चलते धर्मशाला चौक से चंडी तिराहा की तरफ सड़क की गिट्टियां पानी में बह गई।
विज्ञापन

यही हाल सोमनाथ मंदिर से उरमौरा तक का है। करीब 500 मीटर दूरी में 50 से ज्यादा गड्ढे बन गए हैं। पूरब पटरी की भी दशा कुछ ऐसी ही है। रोडवेज बस स्टैंड पर ब्रह्मनगर मोड़ से कोतवाली के बीच भी कई खतरनाक गड्ढे हैं। इसी हाईवे पर उरमौरा, छपका, लोढ़ी, मारकुंडी घाटी, गुरमा मोड़, सलखन में भी कई जगह बड़े गड्ढे बनने से राहगीरों की फजीहत बढ़ी है।
सड़क पर अचानक गड्ढा मिलने से वाहन उछल जा रहे हैं और कई बार हादसे के भी शिकार हो रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज नगर में ही न्यू कॉलोनी से चंडी तिराहा को जाने वाली सड़क की गिट्टियां बारिश के पानी के तेज बहाव में बह गई। रॉबर्ट्सगंज से घोरावल और रामगढ़ मार्ग पर कम्हारी, जैत, बिजौली, सहजौर के पास बन नए गड्ढों के कारण सफर जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें