फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साॅल्वर की मदद से पाई उत्पादन निगम में नौकरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा तापीय परियोजना में अधिशाषी अभियंता पद पर तैनात विनोद कुमार पांडेय ने ओबरा थाने में टेक्निकल ट्रेड (टीजी) वीरेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। उस पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने का आरोप है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया कि वीरेंद्र कुमार सिंह ने विद्युत सेवा आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित भर्ती प्रक्रिया में चयन और अभिलेख सत्यापन के आधार पर नियुक्ति प्राप्त कर ओबरा तापीय परियोजना में 22 दिसंबर 2021 को कार्यभार ग्रहण किया था।
मई 2024 को विद्युत सेवा आयोग लखनऊ को शिकायत प्राप्त हुई कि वीरेंद्र कुमार सिंह ने अपनी भर्ती प्रक्रिया और अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया में खुद के स्थान पर अन्य व्यक्ति (साॅल्वर) का उपयोग किया था।
विज्ञापन

विभागीय जांच में शिकायत की पुष्टि हुई। ओबरा एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वह मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के अतरौली का निवासी है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें