फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सात घंटे बाद मिला बंधी में डूबे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के बगडेवा बंधी में बुधवार की शाम को नहाते समय डूबे साजू कुमार (25) का शव देर रात बरामद हुआ। पिपरी से आए गोताखोरों ने घंटे भर की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

किरबिल गांव निवासी साजू कुमार शाम को करीब चार बजे बगडेवा बंधी में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिपरी से गोताखोर कुबेर पटेल को बुलाया। एक घंटे बाद गोताखोर ने बंधी से शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि नहाते समय युवक बंधी में डूब गया था। उसका शव रात में बरामद कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें