फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ससुराल आए युवक की फंदे पर लटकती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा के टोला हड़बड़िया में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। युवक शादी समारोह में शामिल होने अपने ससुराल आया था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बभनी के जिगनहवा गांव निवासी रमा गोंड (35) की ससुराल ग्राम सभा जरहा के टोला हड़बड़िया में है। वह यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था। बुधवार की रात पत्नी को शादी में जाने और खुद थोड़ी देर बाद आने की बात कह कहीं चला गया। इसके बाद सभी शादी में व्यस्त हो गए, लेकिन रमा नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी तलाश शुरू हुई। काफी देर बाद ससुराल घर से लगभग 300 मीटर दूर गमछे के सहारे सिद्धा के पेड़ पर उसका शव लटकता दिखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें