फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कदरा गांव स्थित इसाई सभागार में एक युवक का संदिग्ध हाल में शव मिला। उसके गले में बिजली का तार लपेटा हुआ था और शव लोहे के एंगल से लटक रहा था। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि कदरा गांव निवासी गुड्डू बैगा (33) का शव गांव में ही स्थित ईसाई सभागार में फंदे पर लटकता देख लोग सन्न रह गए। दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर लोग अंदर पहुंचे तो लोहे के एंगल में केबल तार के सहारे शव लटकता देख सन्न रह गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसके चार बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर आत्महत्या की बात सामने आई है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें