कोतवाली के रामपुर घाट के पास एक मकान में पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी का शव फंदे से लटकता शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। भाई का आरोप है कि प्रेमिका और उसकी मां ने उसके भाई की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रामपुर घाट निवासी भाई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सुरेंद्र वर्मा (30) पीडब्ल्यूडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।
बृहस्पतिवार की रात लगभग 12:30 बजे पड़ोसी से जानकारी मिली कि सुरेंद्र का शव कमरे में फंदे पर लटक रहा है। उसे फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया कि गांव की ही एक युवती से सुरेंद्र का प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका और उसकी मां सुरेंद्र के फंदे पर लटकने की सूचना पड़ोसियों को देकर चली गई थी। भाई ने आरोप लगाया कि प्रेमिका और उसकी मां ने इस घटना को अंजाम दिया है।
भाई ने तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। उसकी मां आंख से दिव्यांग हैं। परिवार की जीविका वहीं चलता था।
कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। गांव में सुरेंद्र की माैत और उसके प्रेम प्रसंग की लोग चर्चा करते हैं। ग्रामीणों ने मामले में आश्चर्य करते हुए कहा कि घटना दुखद है।