फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के सीटिंग प्लान में बदलाव

Sun, 11 Nov 2018 11:24 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
यूपी बोर्ड एग्जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा के सिटिंग प्लान में इस बार बोर्ड ने परिवर्तन कर दिया है। परीक्षा केंद्र प्रभारी अपने हिसाब से इस बार परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए नहीं बैठा सकेंगे। इस बार की बोर्ड परीक्षा में एक परीक्षार्थी के बैठने के लिए 1.86 वर्ग फीट स्थान की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था केंद्र प्रभारियों को बनानी होगी।
विज्ञापन

   
फरवरी 2019 में होनी वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए राबट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया जारी है। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 29288 परीक्षार्थी शामिल होंगे, इनमें बालक 14254 एवं 15034 बालिकाएं शामिल है। इंटरमीडिएट में 18591 छात्र-छात्राएं है, जिसमें 8105 बालक और 10486 छात्राएं है।

योगी सरकार ने यूपी बोर्ड को सख्त आदेश दिया है कि नकलविहिन परीक्षा कराई जाए। कमरों में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को दूर-दूर बैठाया जाए, क्योंकि पूर्व में कई केंद्र प्रभारी मनमाने ढंग से परीक्षार्थियों को बैठने की व्यवस्था करें। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण द्विवेदी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में एक परीक्षार्थी के बैठने के लिए 1.86 वर्ग फीट स्थान की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा। उनके स्तर से स्कूलों की सूची तैयार कर बोर्ड को भेज दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के चारों तरफ एवं उन सभी कमरों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें