फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर 20 लोगों को हिरासत में लिया

Sun, 11 Nov 2018 11:21 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। रेनूसागर पावर डिवीजन में लाठी चार्ज, आगजनी और तोड़फोड़ मामले में प्रशासन ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर चिह्नित अराजकतत्वों के घरों मे छापेमारी कर लूट के सामान के साथ 20 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अराजकतत्वों में भय का माहौल व्याप्त है।  
विज्ञापन


अनपरा कोतवाल शैलेष राय ने बताया कि रविवार को शक्तिनगर, पिपरी, म्योरपुर, हाथीनाला बभनी आदि के थानाध्यक्षों के साथ डेढ़ कंपनी पीएसी ने परासी,गरबंधा व रेनूसागर कालोनी में फ्लैग मार्च किया और गरबंधा व परासी में कई आवासों में छापेमारी कर लूट के सामान के साथ 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि अभी तक 63 लोगों को नामजद कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। छापेमारी में लैपटाप और एलईडी टीवी सहित अन्य बिजली के उपकरण भी बरामद किये गये है। भारी संख्या में गांव में फोर्स देख ग्रामीण सन्न रह गये जिन लोगो के घरों में फोर्स ने छापेमारी की वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


फोर्स ने कुछ लोगों को दौड़ाकर भी पकड़ लिया जो फोर्स को देख भागने के फिराक में थे।  रेनूसागर आवासीय परिसर में जगह-जगह पीएसी व फोर्स लगायी गयी है। हालांकि  मिर्जापुर और जनपद के अन्य स्थानों से आयी फोर्स को काशी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रवाना कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था में 6 थानाध्यक्ष व डेढ़ कंपनी पीएसी मोर्चा संभाले हुए है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें