फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकिशन बस्ती के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे संविदा कर्मी की बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके चलते कर्मचारी सड़क पर गिर गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना साइकिल सवार को बचाने के दौरान हुई। सिर में गहरी चोट के कारण बाइक सवार को अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बीजपुर निवासी मुबारक अली (36) पुत्र अलाउद्दीन अंसारी एनसीएल खड़िया में कार्य कर रही वीपीआर कंपनी में कार्यरत था। वह खड़िया बाजार में किराए के मकान में रहता था। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने कमरे की ओर लौट रहा था। राजकिशन बस्ती के समीप आते ही साइकिल सवार को बचाने में मुबारक अली की बाइक अनियंत्रित हो गई। गिरने पर उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें