फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खाई में गिरी बाइक, घायल युवक को छोड़कर साथी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथीनाला थाना क्षेत्र के बायो डायवर्सिटी पार्क के पास सोमवार सुबह बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तड़पता छोड़कर साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गनौरा गांव निवासी परमेश्वर (27) सोमवार की सुबह बाइक से दुद्धी की ओर जा रहा था। बाइक पर उसका एक साथी भी मौजूद था। हाथीनाला थाना क्षेत्र के इको डाइवर्सिटी पार्क के पास सुबह करीब 9 बजे बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
इससे परमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तड़पता छोड़कर साथी मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घाायल को एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी भेजा। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें