फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जुलाई के अंतिम दिन हुई बरसात से सुधरा औसत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पूरे महीने भरपूर बारिश के लिए तरस रहे किसानों को जुलाई के अंतिम दिन हुई बरसात ने थोड़ी राहत पहुंचाई। बृहस्पतिवार को जिले में 90 एमएम वर्षा दर्ज की गई, जिसका औसत 22 एमएम रहा। पूरे माह में यह एक दिन में हुई सबसे अधिक बरसात है। इससे जुलाई में वर्षा का औसत भी सुधरा है। इस माह में मानक वर्षा 334 एमएम है, जिसकी तुलना में 154.25 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। यह करीब 46 प्रतिशत है। पिछले साल से यह सिर्फ 8.25 एमएम कम है।
विज्ञापन

जिले में बरसात की शुरुआत मध्य जून से मानी जाती है। इस बार जून माह में एक तिहाई ही वर्षा हुई। जुलाई में भी बरसात का हाल ठीक नहीं रहा। एक-दो दिन को छोड़ दें तो ज्यादातर समय रिमझिम फुहारें ही बरसीं। इससे खेती का कार्य प्रभावित रहा। तमाम किसान समय बीतने के बाद भी धान की रोपाई नहीं कर पाए थे। नहरों में भी पानी न होने से खेती चौपट होने की चिंता गहरा रही थी। पर्याप्त वर्षा न होने के कारण ही जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठने लगी थी। इसके लिए प्रशासन 31 जुलाई तक के वर्षा के आंकड़ों का इंतजार रह रहा था। 30 जुलाई तक महज 132 एमएम वर्षा हुई थी। अंतिम दिन हुई 22 एमएम की बरसात से आंकड़ा 154 एमएम से अधिक पहुंच गया, जो मानक वर्षा का करीब 46 प्रतिशत है। पिछले वर्ष जुलाई में 162.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी।
प्रशासन के आंकड़ों की मानें तो इस बार सबसे कम वर्षा ओबरा तहसील क्षेत्र में हुई है। जुलाई में रॉबर्ट्सगंज तहसील में 150.6 एमएम, घोरावल में 218 और दुद्धी तहसील क्षेत्र में 146 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं ओबरा में सिर्फ 101.50 एमएम वर्षा हुई है।
विज्ञापन

-
बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान मौसम के अलग-अलग रंग भी देखने को मिला। दोपहर में जिला मुख्यालय लोढ़ी व उससे सटे क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक तेज बरसात हुई। वहीं महज चार किमी दूर रॉबर्ट्सगंज नगर में बूंदाबांदी भी नहीं थी। बारिश से बचते हुए सफर कर लोग जब नगर में पहुंचे तो वहां सड़कों पर धूल उड़ती देख हतप्रभ थे। देर शाम रॉबर्ट्सगंज में कुछ देर के लिए बरसात हुई।
बुधवार को सुबह से ही शुरू हुई बरसात पूरे दिन जारी रही। बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। दोपहर तक धूप रही। जिला मुख्यालय लोढ़ी व उसके आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम बदला। गरज-चमक के साथ दोपहर एक बजे से बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज बरसात जारी रही। इसी से सटे रॉबर्ट्सगंज नगर में इस दौरान बूंदाबांदी भी नहीं थी। शाम को नगरीय क्षेत्र में कुछ देर के लिए बरसात से लोगाें को उमस से राहत पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें