फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई ग्राम पंचायत बना 20वां ओडीएफ गांव

Wed, 21 Jun 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
रामगढ़ क्षेत्र के रामपुर का अधूरा पड़ा विद्युत सब स्टेशन।
विज्ञापन
सदर ब्लॉक की नई ग्राम पंचायत मंगलवार को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित कर दी गई। यहां डीएम पीके उपाध्याय के अगुवाई में मंगलवार की शाम गौरव यात्रा निकाली गई और ग्राम पंचायत की ओडीएफ निगरानी समिति के सदस्यों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। यह जिले की 20वीं ओडीएफ ग्राम पंचायत है।
विज्ञापन

  मंगलवार की शाम नई ग्राम पंचायत को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया। यह मुख्य अतिथि के रूप में आए डीएम पीके उपाध्याय, एसपी आरपी सिंह, सीडीओ रामाश्रय का ग्रामीणों व प्रभारी डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

   इसके बाद ग्रामीणों ने गौरव यात्रा निकाली, जिसकी अगुवाई डीएम ने की। फिर गौरव यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां निगरानी समिति के सदस्यों का                 माल्यार्पण कर डीएम ने सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राबर्ट्सगंज पंकज पटेल, बीडीओ तुलसीदास, एडीओ पंचायत अजय सिंह, ग्राम प्रधान देव मौर्या            मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें