फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां को पीटकर किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने अपनी सौतेली मां कलबासो देवी (55) की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान एक घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दूसरे सौतेले बेटे जय प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कटौंधी गांव निवासी कलबासो देवी मंगलवार की रात अपने घर में सोई हुईं थी। इसी दौरान उसके सौतेले बेटे ने अचानक उसे लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बेटे ने मां के मुंह में लाठी डाल दी जिससे उसे गंभीर चोट आई। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने फौरन मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। शोर मचाते-मचाते महिला बेहोश हो गई। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया। यहां उपचार शुरू होने के करीब एक घंटे बाद कलबासो की मौत हो गई। बताया जाता है कि सौतेली मां को पीटकर मारने वाला युवक अपने पिता की दूसरी पत्नी सीमनिया का दूसरा बेटा है। चर्चा है कि कलबासो को बच्चे नहीं हो रहे थे। इस पर उसने अपनी पति की दूसरी शादी सीमनिया नामक महिला से करा दी। उसका एक बच्चा पहले से था और शादी के बाद उसे तीन बच्चे और हुए। इसके बाद उनके बीच घरेलू विवाद हो गया था। इसी विवाद को आरोपी युवक ने अपने सौतेली मां पर जानलेवा हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें