फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी की 496 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 19 Dec 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
टीईटी की परीक्षा देने जाती छात्राएं
विज्ञापन
जिले में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टीईटी की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक के लिए पांच केंद्रों और द्वितीय पाली में प्राथमिक के लिए छह केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा में 5134 के सापेक्ष 4638 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 496 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।  
विज्ञापन



परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षकों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद उन्हें अंदर जाने दे रहे थे। प्रत्येक केंद्रों पर एक-एक आब्र्जवर और पर्यवेक्षक तैनात रहे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह सुबह दस बजे से साढ़े 12 बजे तक राजकीय महिला डिग्री कालेज,, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज और संत जेवियर्स इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में उच्च प्राथमिक के लिए परीक्षा हुई।


इसमें 2423 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 2146 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 277 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से पांच बजे तक राजकीय महिला डिग्र्री कालेज, विंध्य कन्या महाविालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज और संत जेवियर्स इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में परीक्षा हुई।
विज्ञापन



इसमें 2711 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2492 परीक्षार्थी शामिल हुए। 219 अनुपस्थित रहे। शासन से नामित पर्यवेक्षक आईएएसई इलाहाबाद के रीडर अशोक नाथ तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभुराम चौहान ने केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें