फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100 के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Mon, 19 Dec 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
डायल 100 के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन
पुलिस के बेडे़ में सोमवार से डायल-100  के 15 वाहन शामिल हो गए। सोमवार को चुर्क स्थित पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में इसका शुभारंभ हो गया। शुभारंभ के बाद गुब्बारे से सुसज्जित सभी वाहन मुख्य मार्ग पर हूटर बजाकर पुलिस बेड़े में खुद की मौजूदगी का एहसास कराया।
विज्ञापन



 डीएम और एसपी की गैर मौजूदगी में विधायिका रूबी प्रसाद, सदर विधायक अविनाश कुशवाहा आदि ने हरी झंडी दिखाकर 100 नंबर के वाहनों को रवाना किया। शुभारंभ के मद्देनजर परेड ग्राउंड को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। एएसपी नक्सल अवधेश सिंह, एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।


विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की हमेशा से शिकायत रही है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस कभी समय से मौके पर नहीं पहुंचती। इस योजना का मुख्य उदे्दश्य सूचना मिलते ही पुलिस को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर प्रभावी कार्यवाही करना है। विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सभी वाहनों में दंगानिरोधक उपकरण से लैस पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन



इन वाहनों में प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था है। सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सौ नंबर वाहनों को शुरू कर ऐतिहासिक कार्य किया है। सीडीओ रामश्रय और एडीएम रामचंद्र ने लोगों को 100 नंबर वाहनों से मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रामनिहोर यादव, संजय यादव, श्यामबिहारी यादव, इम्तियाज अहमद, श्रीकांत दूबे, केराम, मनमोहन पांडेय, अनिल कुमार सिंह, राणा महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें