फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पवन हत्याकांड के बाद मोरवा में तनाव, कई जिलों की पुलिस तैनात

विज्ञापन
सिंगरौली के मोरवा में मार्च करते फोर्स व पुलिस के जवान। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में स्थित मोरवा थाना क्षेत्र में पवन शाह (15) की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने मोरवा समेत शहर के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन

जिले के साथ-साथ सीमावर्ती रीवा, सीधी और सतना से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात किया गया है। बुधवार को शव मिलने के बाद भड़के आक्रोश और हिंसक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
संवेदनशील इलाकों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है और हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि साईंनगर, सर्किट हाउस, पुरानी बाजार, अंबेडकर नगर, गैस गोदाम क्षेत्र और चटका मुक्तिधाम सहित कई इलाकों को संवेदनशील घोषित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मोरवा, माड़ा, गढ़वा, महिला थाना, अजाक थाना समेत सीमावर्ती जिले से भी पुलिस बुला ली गई। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना दिया गया।

सिंगरौली के मोरवा में मार्च करते फोर्स व पुलिस के जवान। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें