फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर फार्म न मिलने पर किया हंगामा

Fri, 22 Jan 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 मिर्चाधुरी में पुलिया का निर्माण कार्य कराने के लिए टेंडर फार्म न मिलने से नाराज ठेकेदारों ने शुक्रवार को निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय राबर्ट्सगंज में शुक्रवार हंगामा किया। अधिकारियों पर चहेते ठेकेदारों को टेंडर फार्म देने का आरोप मढ़ते हुए ठेकेदारों ने नियमानुसार टेंडर कराने के लिए अधीक्षण अभियंता कार्यालय में मांगपत्र सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नियमानुसार ठेका नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन



पूर्वाह्न करीब 11 बजे निर्माण खंड लोग निर्माण विभाग दफ्तर में टेंडर फार्म लेने के लिए ठेकेदार पहुंचे। घंटे भर इंतजार करने के बाद फार्म नहीं मिला तो ठेकेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। ठेकेदार राजेश पटेल ने कहा कि मिर्चाधुरी में 66 लाख की लागत से पुलिया का निर्माण कार्य कराया जाना है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह दस बजे से सांय चार बजे तक टेंडर फार्म बेचने और शनिवार की दोपहर 12 बजे तक फार्म जमा करने का समय निश्चत किया है। लेकिन संबंधित अधिकारी अपने परिचित एक-दो ठेकेदारों को फार्म देने के बाद अन्य को देने से इंकार कर रहे हैं। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


चेतावनी देते हुए ठेकेदारों ने कहा कि पुलिया का टेंडर नियमानुसार नहीं किया गया तो डीएम से मुलाकात कर अधिकारियों के क्रियाकलापों की जांच करने और टेंडर निरस्त करने की मांग की जाएगी। इस मौके पर राजू पांडेय, कृष्णानंद चौबे, मुन्ना सिंह, अरविंद मिश्र, प्रकाश तिवारी, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें