फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डकैती की योजना बना रहे दस कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे दस कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से देसी तमंचा और बड़ी संख्या में केबिल काटने का उपकरण भी बरामद हुआ। पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि अंबेडकर नगर बस्ती के पास रेलवे लाइन के किनारे कबाड़ी एनसीएल परियोजना में डकैती की योजना बना रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेरेबंदी कर थाना माड़ा के सुहिरा निवासी सुरेश साकेत, राम प्रकाश साकेत, महेंद्र साकेत, जगनारायण साकेत, चुटी सानी निवासी विनय कुमार, बैढ़न थाना क्षेत्र के चितरवई निवासी सुनील बियार, छोटू साकेत, गुड्डू बियार, चितरंगी थाना के कतरीधर निवासी बंशमणि रावत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तलाशी के दौरान तीन देसी तमंचा, छह कारतूस, लोहे का राड, हेक्सा मशीन बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए गुड्डू साकेत, सपना साकेत, रामजन्म, झुरई साकेत, हंसलाल साकेत, रंगीला वर्मा, छोटेलाल, लल्लू साकेत की पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं से चोरी कर अंबेडकर नगर बस्ती में राजाराम के मुंशी अशोक के यहां बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें