म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव में शनिवार को ओवरलोड वाहनों की जांच और प्रभावी कार्यवाही के लिए उपजिलाधिकारी रमेश कुमार की अगुवाई में अस्थायी खनिज संग्रहण केंद्र स्थापित किया गया है। इसके जरिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ से आने वाले ओवरलोडिंग को रोका जाएगा।
जांच के दौरान करण विभाग की टीम ने पांच ओवरलोड वाहनों को म्योरपुर थाने में सीज कर दिया। इस मौके पर खनिज परिवन और पुलिस विभाग की टीमें मौजूद रहीं। उपजिलाधिकारी रमेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी रामआशीष यादव की अगुवाई में शनिवार को मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव में शनिवार को ओवरलोड वाहनों की जांच और प्रभावी कार्यवाही के लिए अस्थायी खनिज संग्रहण केंद्र स्थापित किया गया। उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग पर नियंत्रण के लिए खंड संदर्भ केंद्र की स्थापना की गई है उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण के लिए इसकी स्थापना की गई है। कहा कि कोई ओवरलोड वाहन बिना जांच के आगे नही जा पाएगा। कहा कि केंद्र पर ओवरलोड बालू अनलोड भी कराया जा सकता है और वाहन को सीज भी किया जाएगा। उधर, शनिवार को ओवरलोडिंग के जांच में पांच वाहनों को खनिज विभाग की टीम ने पकड़कर म्योरपुर थाने में सीज कर दिया। वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान और अस्थायी खनिज संग्रहण केंद्र की स्थापना के बाद अवैध रूप से ओवरलोडिंग का संचालन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। कार्यवाही के दौरान खनिज, परिवहन व पुलिस विभाग की टीमें भी मौजूद रही।