फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 37 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, उमस से बढ़ी बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आषाढ़ महीने में भी तपिश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तापमान में दिन ब दिन बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। बीते 15 दिन से जिले का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। रविवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

15 दिन पहले बारिश होने पर तापमान 29 डिग्री तक लुढक गया था। रविवार को आषाढ़ माह समाप्त हो गया। मगर, बारिश की जगह आसमान में अंगारे ही बरस रहे हैं। पारा चढ़ने से आम जनमानस जहां उमस से परेशान हैं, वहीं बारिश नहीं होने से खरीफ सीजन की फसलें सूखने लगी है।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि रविवार को जिले का तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन

दुद्धी क्षेत्र में लौआ नदी, ठेमा नदी व धनौरा के लकड़ा बांध, रजखड़ व बिडर गांव के बांध सूखे हुए हैं। नदी व तालाब के सूखने पर जलस्तर काफी नीचे होने की वजह से हैंडपंप और कुएं का पानी नीचे चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें