फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाट का पैसा मांगने पर किशोर को लाठी से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव में मंगलवार की रात चाट का पैसा मांगने से गुस्साए मनबढ़ ने चाट विक्रेता को लाठी से पीटकर मार डाला। मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही युवक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन

डोरिया गांव निवासी अविनाश गुप्ता उर्फ भोनू (16) गांव के बाहर ठेले पर चाट-गोलगप्पा बेचता था। मंगलवार की शाम अविनाश ने गांव के बाहर मोड़ पर दुकान लगाई थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में ही रहने वाला दिनेश गुप्ता वहां पहुंचा और चाट लेकर खाने लगा। चाट खाने के बाद अविनाश ने उससे पैसे मांगे तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप कर मौके पर विवाद शांत करा दिया। कुछ देर बाद अविनाश घर पहुंचा तो वहां फिर दोनों में विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दिनेश ने लाठी में लगे लोहे की बट से अविनाश के सिर पर वार कर दिया। अविनाश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से परिजन घायल को सीएचसी वैनी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान अविनाश की मौत हो गई। इस संबंध में रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के भाई सोनू गुप्ता की तहरीर पर पड़ोसी दिनेश गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। कहा कि बुधवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया। कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें