फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलिंग पर चढ़कर खिंचवा रहा था फोटो, पैर फिसलने से डिस्चार्ज चैनल में गिरा; 12 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Sat, 22 Mar 2025 02:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : सोनभद्र जिले में अनपरा परियोजना के डिस्चार्ज चैनल में गिरे किशोर का पता 12 घंटे बाद भी नहीं चला। फोटो खिंचवाते समय पैर फिसलने से वह डिस्चार्ज चैनल में गिरा था। 
विज्ञापन
डिस्चार्ज चैनल में गिरा फरहान अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के डिबुलगंज क्षेत्र में अनपरा परियोजना के डिस्चार्ज चैनल में गिरने से एक किशोर बह गया। वह चैनल की रेलिंग पर खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से चैनल के अंदर चला गया। घटना के 12 घंटे बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
डिबुलगंज निवासी फरहान अंसारी (15) पुत्र इसरार अंसारी शुक्रवार की शाम अपने मोहल्ले की दो किशोरियों के साथ डिबुलगंज श्मशान घाट के पास स्थित पुलिया पर गया था। बताया जा रहा है कि फोटो खिंचवाने के दौरान फरहान रेलिंग पर चढ़ गया, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिस्चार्ज चैनल में गिर गया। तेज बहाव में वह कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया। 

घबराई किशोरियों ने तत्काल अपने दोस्तों के माध्यम से फरहान के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और रात भर किशोर की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन


गोताखोरों और नाव की सहायता से युवक की खोजबीन की जा रही है, लेकिन शनिवार दोपहर तक फरहान का कोई पता नहीं चल सका। इस हादसे के बाद फरहान के घर में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता अपने बेटे की सलामती के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फरहान अपने माता-पिता का बड़ा बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है। पुलिस और राहत दल किशोर की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें