फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छात्रा के अपहरण का आरोप, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बीएससी की छात्रा के अपहरण का आरोप है। परिजनों ने रिश्तेदारी में आए युवक पर ही आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चार लोगों पर अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी को दी गई तहरीर में राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। चार मार्च की सुबह 11 बजे घर से 90 हजार रुपये व गहने लेकर गायब हो गई। बताया कि कुछ माह पूर्व बेटी को भदोही गांव निवासी सुजीत से बातचीत करते पकड़ा गया था। तब सुजीत को काफी समझाया गया था। सुजीत ने गलती की मांफी भी मांगी थी। आरोप है कि सुजीत ने शादी का झांसा देकर बेटी का अपहरण कर लिया है। थाने में सूचना दी तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पिता और भाई को बुलाया। पूछताछ भी की। छानबीन में पता चला कि पीड़ित के पट्टीदार की भी इसमें भूमिका है। पुलिस ने सुजीत, सुशील, सुधीर और मंजू देवी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें