म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के काचन गांव में मंगलवार की रात बिजली गिरने से अंशिका (13) की मौत हो गई।
किशोरी के माता-पिता सहित परिवार के सात लोग झुलस गए। सभी को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। काचन गांव निवासी प्रमोद के परिवार के लोग मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच तेज गरज-चमक के साथ घर पर बिजली गिर गई।
इससे प्रमोद की बेटी अंशिका (13) की मौत हो गई। घटना में प्रमोद (35), उसकी पत्नी सोनी (27), पुत्र आशीष (15), बेटी आशु (8), अभिषेक (6), प्रमोद के भाई मनोज की पत्नी शीला (28), बेटा मनीष (5) बिजली की चपेट आकर झुलस गए। सभी काफी देर सब लोग अचेत पड़े रहे।
होश आने पर एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। बुधवार को सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।