फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोसेट प्रतियोगिता में टीम सिंगरौली चैलेंजर्स विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी शक्तिनगर (सिंगरौली) में स्टेशन स्तरीय एनटीपीसी ओपन कॉम्पटिशन फॉर एग्जीक्यूटिव टैलेंट (नोसेट) स्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें टीम सिंगरौली चैलेंजर्स ने बाजी मारी।
विज्ञापन

स्पर्धा मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक बसुराज गोस्वामी की मौजूदगी में हुई। उन्होंने बताया कि नोसेट का उद्देश्य डीजीएम स्तर तक के युवा कार्यपालकों के बीच टीम वर्क, इनोवेशन, क्रिएटिविटी, बिजली उत्पादन की तकनीक एवं कार्य कुशलता को बढ़ाना है। नोसेट में कुल तीन टीमें क्रमश: टीम सिंगरौली चैलेंजर, टीम संरक्षण, टीम सृजन ने भाग लिया। वरिष्ठ प्रबंधक (ईईएमजी) शोभित महेश्वरी, प्रबंधक (टीएडी) पीके सिंह, प्रबंधक (ईईएमजी) ब्रजेंद्र सिंह की टीम सिंगरौली चैलेंजर्स विजेता बनीं। विजेता टीम आठ फरवरी को एनटीपीसी उत्तरीय क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित नोसेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। महाप्रबंधक सीएस श्रीनिवास, बिजॉय कुमार सिकंदर, एचसी वर्मा निर्णायक रहे। आयोजन मानव संसाधन विभाग के पुरुषोत्तम लाल, उप महाप्रबंधक, असीम शेखर सिंह आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें