फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशालय की टीम ने फ्लोराइड प्रभावित गांवों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्वास्थ्य महानिदेशालय की एक टीम कई दिनों से फ्लोराइड के अधिकता वाले गांवों का दौरा कर जरूरी जानकारियां जुटा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला फ्लोरोसिस परामर्शदाता फिरोजाबाद डॉ पायल त्रिपाठी की अगुवाई वाली टीम ने सोमवार को म्योरपुर ब्लाक के कई फ्लोरोसिस प्रभावित गांवों का दौरा किया। पीड़ितों की परेशानी जानी। पानी की सैंपलिंग की और बचाव-राहत के लिए कई टिप्स सुझाए।
विज्ञापन

टीम खैराही, कुसम्हा, सुपाचुआ, कुदरीए दुद्धी ब्लाक की महुली व रजमिलान तथा चोपन ब्लाक के बिल्ली मारकुंडी, पटवध, पडऱछ, निगाई, सेरवा, चेहरवाडीह, सेमिया, जमुआव, कोटा, गड़ईडीह, घोरिया, चतरवार में पानी और लोगों के यूरीन का नमूना लिया। लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने क्या खाना है और क्या नही खाना है के बारे में विस्तार से जानकारी दी। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ फिरोजा आबेदीन ने बताया कि फ्लोराइड रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन होता है। बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय की टीम ग्रामीणों को बीस लीटर पानी में एक चुटकी खाने वाला सोडा और फिटकरी घोलने की सलाह दी है। इससे फ्लोराइड नीचे बैठ जाएगा और तीन चौथाई पानी पीने योग्य हो जाएगा। बताया टीम नमूनों का लैब में जांच कराने के बाद रिपोर्ट सरकार को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें