फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 हजार दीपों से जगमगाएगा रेणुका छठ घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व (देव दीपावली) 12 नवंबर दिन मंगलवार को ओबरा नगर के सेक्टर तीन स्थित रेणुका छठ घाट पर धूमधाम से मनाई जाएगी। सामाजिक प्रगति परिषद के अध्यक्ष सुशील मिश्रा संग्राम ने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर 35000 दीप जलाए जाएंगे। बताया कि महापर्व के संरक्षक पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा रंगोली सजाई जाएगी तथा भव्य आरती होगी। वाराणसी से आये आचार्य मां रेणुका की महाआरती करेंगे। बताया कि संस्था के सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग मेले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेले को संचालित करने के लिए अस्थाई मंच भी बनाया गया है। क्षेत्राधिकारी ओबरा भाष्कर वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें