फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति के लिए शिक्षकों ने चलाया ट्विटर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों ने अपनी पदोन्नति की मांग को लेकर ट्विटर अभियान चलाया। सरकार से मांग की कि प्रदेश के सभी जिलों में पांच वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की पदोन्नति प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक के पद पर की जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बहुत से प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक के पद रिक्त हैं। नियमावली के अनुसार पद रिक्त होने की दशा में पांच वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों का प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक के रूप में पदोन्नत किया जाता है लेकिन करीब छह वर्षों से सोनभद्र समेत उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में पदोन्नति नहीं की गई। जनपद सोनभद्र आकांक्षी जिलों में से एक है। इसलिए यहां प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए पदोन्नति बहुत आवश्यक है। पदोन्नति न होने से प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक ही प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। इससे प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। प्राथमिक विद्यालयों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के शैक्षिक उन्नयन के लिए पदोन्नति आवश्यक है। सोनभद्र से ट्विटर अभियान में राजकुमार मौर्य, रंजना सिंह, राम गोपाल यादव, मनोज यादव, कमलेश सिंह, राधेश्याम पाल, गोपाल कुशवाहा समेत तमाम शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें