फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से हैवानियत: शिक्षक ने बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म, मुंह बंद करने के लिए परिजनों को दिए 30 हजार रुपये

Wed, 10 Jul 2024 07:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, ,सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में आठवीं कक्षा की छात्रा से हैवानियत का मामला सामने आया है। शिक्षक ने खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कराने के नाम पर छात्रा को अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। डरा- धमकाकर उसे घर भेज दिया। मामले में छह महीने बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जूनियर हाईस्कूल का शिक्षक है। जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कराने के नाम पर उसने छात्रा को अपने कमरे पर बुलाकर घिनौनी हरकत की। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर घर भेज दिया। परिजनों तक मामला पहुंचा तो 30 हजार रुपये देकर मुंह बंद कराने का भी प्रयास किया। घटना के करीब छह माह बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

 
यह है पूरा मामला
पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि तीस दिसंबर को जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के नाम पर शिक्षक ने छात्रा को घर से अपने कमरे पर ले गया। वहां रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घोरावल में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में लेकर पहुंचा। 

विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद छात्रा को घर लाकर पहुंचा दिया। लौटने के बाद बेटी उदास रहने लगी। करीब महीने भर बाद उसने अपनी बुआ को आपबीती बताई। घटना की खबर मिलते ही परिजन सन्न रह गए। आरोपी शिक्षक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने लड़की की छवि खराब होने का हवाला देते हुए मामले को रफा-दफा करने की बात कही। इसके बदले दवा इलाज के लिए तीस हजार रुपया दिया। 

काफी उपचार के बाद भी छात्रा की तबीयत ठीक नहीं हुई तो परिजनों ने बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक बलिया निवासी विशंभर के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छात्रा का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें