फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्कूल से नदारद मिले गुरुजी, उनकी जगह स्नातक की छात्रा बच्चों को पढ़ाते हुए मिली

विज्ञापन
घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की जगह पढ़ाती स्नातक छात्रा से जानकारी लेते पूर्व व
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इं. रमेश दुबे ने घुवास ग्राम पंचायत अंतर्गत सुअरहवा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को विद्यालय पहुंचे पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर वहां की स्थिति दिखाई।
विज्ञापन

दावा किया कि वहां शिक्षक ठेकेदारी कर रहे हैं, जबकि उनकी जगह स्नातक की छात्रा बच्चों को पढ़ा रही है। उन्होंने घोरावल ब्लाॅक के साथ ही पूरे जिले के कई विद्यालय में शिक्षकों के नदारद रहने और अपनी जगह किसी दूसरे से अध्यापन कराने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
सुबह करीब 10 बजे पूर्व विधायक प्राथमिक विद्यालय सुअरहवा टोला पहुंचे। सोशल मीडिया पर 11 मिनट 27 सेकंड की एक वीडियो भी पोस्ट की। वीडियो में शिक्षक की जगह एक युवती पढ़ाती दिखी। छात्रा स्नातक अंतिम वर्ष में पढ़ रही है। यहां तैनात शिक्षक अपनी ड्यूटी के बदले ढाई हजार रुपये महीने पर उसे स्कूल में आकर बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है।
विज्ञापन

डीएम से मांग की कि ऐसे प्रकरणों की जांच करते हुए शिक्षा से खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों और उनके शह देने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मामले में बीएसए मुकुल आनंद पांडेय बताया कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें