घोरावल में एकजुटता का आवाह्न करते जनहित संकल्प पार्टी केपदाधिकारी। स्रोत स्वयं
घोरावल। नगर में मुक्खा मोड़ पर स्थित लान में शनिवार को जनहित संकल्प पार्टी की ओर से सम्मान समारोह का आयेजन हुआ। इसमें घोरावल विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर, बूथ कमांडर और सह कमांडर को सम्मानित किया गया। पार्टी ने चलो बूथ की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।
प्रभारी डॉ. अरविंद पटेल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. आरएस पटेल कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जन हित संकल्प पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं व्यवस्था परिवर्तन एवं क्रांति का वाहक है। इस अवसर पर संरक्षक अविनाश काकडे, रामलाल पटेल, सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पटेल, जनहित संकल्प पार्टी के महासचिव सुनील फौजी, प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल आदि मौजूद रहे।