फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टास्क फोर्स ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गजरीडांड में शनिवार की रात वन विभाग की टास्क फोर्स ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गए। यह कार्रवाई शिकायत मिलने पर डीएफओ के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

जरहा वन प्रभाग क्षेत्र में प्रभागीय वनाधिकारी रेनुकूट मनमोहन मिश्र के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स एवं वन विभाग की टीम ने शनिवार की रात अवैध खनन माफियाओं पर शिकंजा कसनेके लिए कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान वन कर्मियों नेगजरीडांड में अजीर नदी के पास से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। प्रभागीय वन अधिकारी मनमोहन मिश्र ने बताया कि पकड़े गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रेंजर राजकुमार वर्मा ने बताया कि वन अधिनियम के तहत अमित कुमार गुप्ता, संत कुमार निवासी जरहा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें