फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कौवानाला के पास शनिवार की दोपहर अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा समेत चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 11 बजे भूषण कुमार जायसवाल पुत्र गोपीचंद (22) अपनी बाइक से शक्तिनगर से अनपरा की ओर जा रहा था। कौवानाला पहुंचते ही शक्तिनगर की ओर से ही आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अनपरा स्थित सद्भावना अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही हालत बिगड़ने पर उसे डिबुलगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद अनपरा थाना परिसर में एकत्रित मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ वाहन नंबर सहित तहरीर देकर कार्रवाई कराने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर वाहन और चालक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें