फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टैंकर पलटा, घायल खलासी के सामने गैलन-बाल्टी-लोटा में डीजल लेकर भागे लोग; सोनभद्र के मारकुंडी घाटी की घटना

Sat, 16 Aug 2025 12:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

UP Accident News: यूपी के सोनभद्र में इस हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पूरा डीजल सड़क पर गिर रहा था। ग्रामीणों की भीड़ बर्तन में डीजल लेकर भाग रही थी, जिसे पुलिस ने रोक दिया। 
विज्ञापन
टैंकर से डीजल लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोपहर करीब ढाई बजे डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि खलासी घायल हो गया।

विज्ञापन


टैंकर पलटने के बाद करीब 20 हजार लीटर डीजल सड़क पर बह निकला। डीजल बहते ही आस-पास के ग्रामीणों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालक जहां-तहां अपने वाहन में डीजल भरने लगे, तो वहीं लोग बाल्टी और डिब्बों में भरकर ले जाने लगे।

स्थिति यह रही कि आधे घंटे तक घाटी में जाम की स्थिति बनी रही और यातायात प्रभावित हो गया। टैंकर चालक संदीप गुप्ता निवासी चौक, मुगलसराय ने बताया कि वह मुगलसराय से 20 हजार लीटर डीजल लेकर छत्तीसगढ़ जा रहा था। तभी घाटी में वाहन पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उसका खलासी अरविंद यादव निवासी सरेशर, मुगलसराय के पैर में गंभीर चोट आई। सूचना पर गुरमा चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को बुलाकर डीजल के रिसाव पर काबू पाया गया। घायल खलासी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान सड़क पर गिरे डीजल से दर्जनों बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़े और हल्की चोटें आईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें