फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद मची तेल की लूटः सड़क पर पलटा टैंकर, डिब्बा-कटोरी लेकर दौड़े ग्रामीण; चालक को पुलिस ने भेजा अस्पताल

Tue, 06 Aug 2024 03:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के बीजपुर मार्ग पर तेल भरा टैंकर पलटने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हो गया था। पुलिस ने उसे घायलावस्था में अस्पताल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
तेल को गैलन में भरते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेणुकूट के पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार की भोर में तेल लदा एक टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर डिब्बों में तेल भरने में जुट गए।

विज्ञापन


टैंकर से गिरा सैकड़ों लीटर तेल ग्रामीण डिब्बों में भरकर ले गए। मंगलवार की भोर में लगभग 4 बजे एक टैंकर चावल के छोटे दानों से बना हुआ तेल (राइस ब्रान आयल) ओडिशा से लेकर फतेहपुर जा रहा था।

पंजाब निवासी ट्रक चालक मनदीप (24) ने बताया कि भोर में उसे झपकी आ गई, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर चौकी पुलिस ने घायल को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया। वहां घायल चालक का इलाज चल रहा है। इधर, टैंकर पलटते ही उसमें लदा हुआ चावल का तेल गिरने लगा।
विज्ञापन




टैंकर पलटने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में रनटोला, किरवानी, खैराही, कटौली, कटौंधी, मझौली, कुसम्हा आदि गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिसे जो भी बर्तन मिला वह लेकर आया और भर कर ले गया। डिब्बा, बाल्टी गैलन आदि बर्तनों में भर कर तेल ले गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि यह महुआ के फल डोरी का तेल है, जो खाने के काम आता है। वहीं ट्रक ड्राइवर ने कहा कि यह चावल का तेल है, इसे रिफाइन करके किसी कार्य में उपयोग में लाया जाता है। महुआ के फल का तेल का उपयोग ग्रामीण खाने में करते हैं। हादसे की सूचना पुलिस ने वाहन मालिक को दे दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें