Sonbhadra News: सड़क पर बच्चे को लेकर हो रहे विवाद के बीच पुलिस भी पहुंच गई। दो लोग एक बच्चे को अपना बता रहे थे। इस बीच, पुलिस दोनों लोगों को अपने साथ लेते गई।
रॉबर्ट्सगंज नगर के बरौली चौक पर मंगलवार को दोपहर में उस समय हंगामा मच गया, जब एक बच्चे के दो वारिस मिल गए। बूथ पर तैनात पुलिस बच्चे और टोटो चालक को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के न्यू कॉलोनी निवासी एक टोटो चालक को नगर पालिका कार्यालय के पास से एक दो वर्षीय बच्चा मिला। बरौली चौराहा के पास टोटो चालक पहुंचा तो राजगढ़ मिर्ज़ापुर की रहने वाली दो महिलाएं टोटो चालक से बच्चा यह कहकर छीनने लगी की बच्चा उनका हैं, जबकि टोटो चालक के मुताबिक बच्चा रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल शीतला मंदिर के पास का रहने वाला हैं।