फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से जरूरतमंदों को करें पानी की आपूर्ति

Thu, 05 Apr 2018 11:12 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
बढ़ौली स्थित जल निगम कार्यालय में बढ़ौली कुसाही पेयजल योजना की जानकारी लेते विधायक भूपेश चौबे। - फोटो : सोनभद्र
विज्ञापन
सदर विधायक भूपेश चौबे ने गुरुवार को जल निगम कार्यालय निर्माण शाखा में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि जरूरतमंदों को टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाए। उन्होंने टैंकरों के संचालन, पेयजल परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही कार्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला पेयजल की समस्याओं से लगातार जूझ रहा है। कई स्थानों पर पेयजल की किल्लत है। जल निगम से चलाये जा रहे टैंकर ठीक ढंग से संचालित हों इसकी मानीटरिंग की जाए। जरूरतमंदों को पानी की आपूर्ति की जाए ताकि लोग कड़ी दोपहरी में पानी के लिए हैंडपंपों पर कतार न लगाएं। जो भी पेयजल परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं, उनका जमीनी स्तर पर सही से क्रियान्यवन किया जाए। उन्होंने अपूर्ण पेयजल परियोजनाओं को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश भी दिया।

विधायक ने कहा कि पानी के संरक्षण को लेकर यूपी सरकार भी परियोजनाएं तैयार करा रही है। भविष्य में पानी का संकट न हो, इसके लिए वे भी अपने स्तर से प्रयासरत हैं। बैठक में अधिशासी अभियंता फणींद्र राय, भाजपा के कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें