फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Prasad Maurya: सीएए पर भ्रामक टिप्पणी, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 04:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Swami Prasad Maurya: सीएए पर भ्रामक टिप्पणी के आरोप में स्वामी प्रसाद मौर्य पर केस दर्ज किया गया है। उन पर सीएए को लेकर नफरती बयानबाजी, धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर मांची पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर सीएए को लेकर नफरती बयानबाजी, धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पूर्व मंत्री के सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को आधार बनाया गया है।

विज्ञापन


मांची पुलिस को दी गई तहरीर में बाराडाड़ गांव निवासी बिंदु खरवार ने बताया कि उन्हें 12 मार्च को सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकता संशोधन विधेयक पर स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी की जानकारी हुई। 

अपनी टिप्पणी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने सैकड़ों वर्षों से जंगलों में रहने वाले आदिवासियों और घुमंतू जनजातियों, ग्राम समाज की जमीन पर बसे दलितों, पिछड़ों, गरीबों, वंचितों, अल्पसंख्यकों को नागरिकता से वंचित करने की बात कही है। इसको लेकर क्षेत्र के जनजातियों में तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। सभी लोग डरे व सहमे हुए हैं। यह भ्रामक और देश विरोधी वक्तव्य हैं। 
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर मांची पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर नफरती बयानबाजी, धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सीओ सदर संजीव कटियार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक वारंटी गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने अपराधियों व वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक वारंटी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। डाला चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि वारंटी आनंद अग्रहरी डाला बाजार का रहने वाला है। उसके विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें