फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़-फूंक करने गए ओझा की संदिग्ध हाल में मौत 17-37-23

विज्ञापन
विज्ञापन
मेदनिखाड़ में बृहस्पतिवार की रात ओझा की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह पास के धूमा गांव में झाड़-फूंक करने गया था। उसी घर में सुबह उसकी लाश मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के भुइयां टोला निवासी शिवप्रसाद (45) ओझा का काम करता था। पत्नी फुलवसिया देवी के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम खाना खाने के बाद वह पास के धुुमा गांव के एक घर में झाड़-फूंक करने के लिए निकले थे। रात्रि में वहां न जाने क्या हुआ और फिर सुबह उनके मौत की खबर पहुंची। आरोप है कि गृहस्वामी ने ही गला दबाकर पति की हत्या की है। वहीं गृहस्वामी का कहना है कि ओझाई के दौरान शिवप्रसाद के कहने पर दारू और मांस की व्यवस्था की गई थी। खाना खाने के बाद उसने आराम करने को कहा और फिर सुबह वह मृत हाल में पड़ा था। ओझा की संदिग्ध मौत से गांव में खलबली मच गई है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवप्रसाद ग्राम पंचायत पंचायत का सदस्य भी था। मौके पर पहुंचे एसआई गोपाल राय ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि सूर्यभान ने मृतक ओझा के भाई राजू भुइयां ने थाने पर तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सीओ आशीष मिश्रा का कहना था कि थाना प्रभारी और हलका दारोगा को ओझा की मौत की जांच कराकर रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें