फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की उपस्थिति जांचने को फिर से चलेगा औचक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के परिषदीय स्कूलों में समय से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक बार फिर से अभियान चलाकर जांच की जाएगी। शासन ने इसके लिए 1 से 15 सितंबर का समय तय किया है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में पिछले माह अभियान चलाकर शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की गई थी। इस दौरान बड़ी तादाद में शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले थे। बीएसए के नेतृत्व में सभी दसों ब्लॉकों के एबीएसए, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जांच में अनुपस्थित सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी गई थी। अब महानिदेशक ने जिले में 1 से 15 सितंबर तक विशेष अभियान चलाते हुए दूरस्थ विद्यालयों के निरीक्षण का आदेश दिया है। पत्र के माध्यम से कहा है कि चार बिंदुओं पर हुई जांच में प्राप्त सूचनाओं की जांच पर स्पष्ट है कि दूरस्थ विद्यालयों का निरीक्षण नहीं हुआ। ऐसे में जिले के चार दूरस्थ विकास खंडों को चयनित कर वहां के स्कूलों की यू-डायस सहित सूची तैयार कर जांच होगी। पूर्व में निरीक्षण अभियान में छूटे स्कूलों का निरीक्षण जरूरी होगा। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि जिले में शिक्षकों की उपस्थिति में काफी सुधार हुआ है। समय समय पर शिक्षकों के उपस्थिति का औचक निरीक्षण कराया जाता है। उच्चाधिकारियों के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें